पंतनगर/रूद्रपुर। 14 मार्च 2024, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र नैनीताल महोदय डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत द्वारा थाना पंतनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ सफाई और थाना अभिलेखों के रख रखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान थाने में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों से शस्त्र खुलवाए व शस्त्रों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त डीआईजी महोदय द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अवैध कार्यों में लिप्त रहने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा पुलिस लाईन रुद्रपुर में पुलिस पेंशनर के साथ मीटिंग व पत्रकार वार्ता की गई। मीटिंग में आये पुलिस पेंशनरों द्वारा महोदय के समक्ष अपनी व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याओं को रखा जिनके निराकरण हेतु अधीनस्थों को महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
