मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया का पुनर्गठन हुआ, शुभोधुती कुमार मंडल बने राष्ट्रीय महासचिव
दिल्ली/मध्य प्रदेश/उत्तराखंड। प्रिंट ,इलेक्ट्रॉनिक ,पोर्टल और सोशल मीडिया के गैर अधिमान्य पत्रकारों/मीडिया कर्मियों/श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण और उनको मुख्य धारा से जोड़ने (विशेषकर ग्रामीण एवं दुराचंल के पत्रकारों को) के उद्देश्य से राष्ट्रीय आंदोलन चलाने के लिए “मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया का गठन 2018 में दिल्ली में किया गया था, जिसका सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट को चुना गया है। उत्तराखंड में हुई ऑनलाइन बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार मीडिया कौंसिल ऑफ इंडिया का पुनर्गठन किया गया है।
गौर तलब हो कि संगठन संपूर्ण विश्व के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, पोर्टल और सोशल मीडिया के गैर अधिमान्य पत्रकारों/ मीडिया कर्मियों/श्रमजीवी पत्रकारों एकजुट करने का प्रयास करेगा। इस संगठन के माध्यम से पत्रकारों की बौद्धिक क्षमता को बढाने हेतु पत्रकारिता से सम्बंधित प्रतियोगिताओ/पाठ्यक्रमो का आयोजन देश व्यापी स्तर पर किया जाएगा।संगठन में देश भर के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मिलित किया जाएगा।
कौंसिल में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर श्री सैयद ख़ालिद क़ैस (अध्यक्ष प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट्स) द्वारा आगामी आदेश तक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव की ज़िम्मेदारी रुद्रपुर उत्तराखंड निवासी वरिष्ठ पत्रकार तथा वर्ल्ड मीडिया न्यूज, एवं फ्यूचर टी.वी. के स्वामी श्री शुभोधुती कुमार मंडल को सौंपी गई है।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
