उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एवं लेकसिटी प्रेस क्लब नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन
समाज के प्रति पत्रकारों की भूमिका पर चर्चा
नैनीताल। उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एवं लेकसिटी प्रेस क्लब नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को नैनीताल क्लब सभागार में सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आकाशवाणी के सेवानिवृत्त निदेशक प्रतुल जोशी ने बदलती पत्रकारिता पर विस्तृत विचार रखे। स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार राजशेखर पंत ने समाज के प्रति पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी की अध्यक्षता उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने की। महासचिव प्रयाग पांडे ने अल्प सूचना के बावजूद प्रदेशभर से पत्रकारों की उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार गणेश पाठक ने संगोष्ठी के संदर्भ में आधार वक्तव्य प्रस्तुत किया। सम्मान ग्रहण करते हुए राजीव लोचन साह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी का संचालन प्रदेश सचिव डा. विपिन चंद्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष डा. रजनीकांत शुक्ला ने दिया। द्वितीय सत्र में यूनियन की आम बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की गतिविधियों, सदस्यता शुल्क, रजत जयंती वर्ष कार्यक्रमों एवं स्मारिका प्रकाशन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अंकुर शर्मा को नैनीताल जिला अध्यक्ष एवं प्रकाश जोशी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ओपी पांडे, भगवान सिंह गंगोला, नैनीताल प्रेस क्लब अध्यक्ष माधव पालीवाल, महासचिव संजय नागपाल, यूनियन के उपाध्यक्ष बीसी भट्ट, सचिव राजेंद्र तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, मंटू, देहरादून के राकेश विजल्वाण, अमित, रमन जायसवाल, हरिद्वार के राकेश गुप्ता, सुमिप्र तिवारी, उधमसिंहनगर के अध्यक्ष रमेश चंद्रा, रुद्रपुर के नगर अध्यक्ष विकास कुमार, एवं मुकेश गुप्ता, दुर्गेश तिवारी, मुकेश मंडल, शुभोधुती कुमार मंडल, सहित अन्य नगरों के पदाधिकारी, अल्मोड़ा के जगमोहन बिष्ट, दयानंद कठैत, नैनीताल नगर के पत्रकार राजू पांडे, विनोद कुमार, इन्द्र नेगी, हिमानी रौतेला, अरुण साह सहित प्रदेश भर से करीब 125 पत्रकार पहुंचे हुए थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
