
रुद्रपुर में ‘भाईचारा एकता मंच’ संस्था द्वारा रामलीला ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया इस सम्मान समारोह में ‘भाईचारा एकता मंच’ द्वारा 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

रुद्रपुर, उधम सिंह नगर। रुद्रपुर भाई चारा एकता मंच की ओर से रामलीला ग्राउण्ड में आयोजित पंचम नारी सम्मान समारोह में 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पीसीएस अधिकारी अमृता शर्मा, विशिष्ठ अतिथि विधायक शिव अरोरा ने कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों को भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरबाज सिंह एडवोकेट एवं अयोध्या तक पैदल यात्रा करने वाले भाजपा नेता एवं समाजसेवी सुशील गावा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यकमों की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। इस दौरान मंच पर अतिथियों ने सराहनीय कार्यों के लिए 101 महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अमृता शर्मा एवं विशिष्ठ अतिथि शिव अरोरा ने भाईचारा एकता मंच द्वारा आयोजित नारी सम्मान समारोह एवं समाज हित में किये जा रहे अन्य कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरव गंगवार, अखिल भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरबाज सिंह एडवोकेट, काजल गंगवार साधना श्रीवास्तव सुमन पंत, आशा शुक्ला, जानकी गोस्वामी, रेखा जोशी, मोहिनी बिष्ट, दीपा जोशी, ममता श्रीवास्तव, आशा मुंजाल, गीता देवी, आरती मौर्या, कंचन वर्मा, लक्ष्मी सैनी, छाया शर्मा, अंजू चौधरी, ज्योति कोली, सीमा राय, सरस्वती, विमला रावत, नीरू मिश्रा, नन्ही देवी, भावना सक्सेना, कविता श्रीवास्तव, रेनू जुनेजा, शीला चौधरी, संध्या गाईन, सीमा शर्मा, मीनू राय, काजल राघव, ज्योति दास, रजनी मौर्या, कविता मंडल, अनामिका मंडल, भावना गौतम, परमजीत कौर समेत तमाम लोग मौजूद थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
