49वां वार्षिकोत्सव 24 प्रहर अखंड महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा संपन्न
रुद्रपुर। श्री नर नारायण सेवाश्रम ग्रीन पार्क के पीछे कौशलगंज में आयोजित 49वां वार्षिकोत्सव 24 प्रहर अखंड महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सहसंयोजक चुनाव प्रबंधन समिति उत्तराखंड के भारत भूषण चुघ रहे। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय अखंड महा नाम संकीर्तन स्वामी भावानंद ब्रह्मचारी के निर्देश और स्वामी सेवानंद दास द्वारा संचालित किया गया जो 1 से 5 मई तक आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम कलश शोभा यात्रा से अखंड महानाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ जो रासलीला दर्शन , नगर कीर्तन व भार्त मिलन वेला के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि चुघ ने कहा की अखंड महानाम संकीर्तन सुनने से मनुष्य को सुख शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है तथा समाज में फैली हुई कुरीतियां दूर होती हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को धार्मिक आयोजनों का हिस्सा बनना चाहिए। इस दौरान शेखर विश्वास, दलजीत सिंह गोराया, राजेश हालदार ,अमित गोड, पूरन पांडे,चंद्रप्रकाश शर्मा समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद थे

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
