पटेल जयंती पर भाईचारा एकता मंच ने 2600 महिलाओं को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया

सरकार पूरी तरह भाईचारा एकता मंच के साथ – विकास शर्मा
रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच का चतुर्थ वार्षिक उत्सव व पटेल जयंती सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया कार्यक्रम में 2600 महिलाओं को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों ने भाईचारा एकता मंच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा भाईचारा एकता मंच समाज की दबी कुचली महिलाओं के लिए अनूठा व सराहनीय कार्य कर रहा है सरकार पूरी तरह भाईचारा एकता मंच के साथ है जब-जब भाईचारा एकता मंच के किसी पर पदाधिकारी ब सदस्य को उनकी जरूरत पड़ेगी वह हर तरह से भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ खड़े रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने कहा कि जिस तरह से सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया उसी तरह भाईचारा एकता मंच समाज की हर वर्ग की महिलाओं को इकट्ठा कर अखंड शक्ति बनता जा रहा है वह पूरी तरह भाईचारा एकता मंच के साथ खड़े हैं कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा नेत्रपाल मौर्य, योगेश वर्मा अमित नारंग मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा आदि ने भी अपने संबोधन में भाईचारा एकता मंच को हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में भाईचारा एकता मंच ने 2600 महिलाओं को शाल उड़ाकर सम्मानित किया संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि शहर के कुछ असामाजिक तत्व भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारी पर अनर्गल बयान दे रहे हैं समय आने पर उन्हें उनकी भाषा में जवाब दिया जाएगा इस अवसर पर कुर्मी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार मनोहर लाल गंगवार ओमप्रकाश गंगवार प्रेमपाल गंगवार कृष्ण पाल गंगवार आकाश गंगवार रामधारी गंगवार भाईचारा एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष दीपक चराया,प्रदेश महामंत्री मुमताज अहमद रेनू जुनेजा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अवतार सिंह बिष्ट मुख्य संयोजका काजल गंगवार ममता श्रीवास्तव सुमन पंत,शील चौधरी आशा मुंजाल,आरती मौर्य कंचन वर्मा गीता देवी सहित संगठन के हजारों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
