महामहिम राष्ट्रपति महोदय के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कुमाऊं कमिश्नर व पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं द्वारा डी एम व एसएसपी के साथ लिया गया व्यवस्थाओं का जायजा।
संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनांक 31-10-2023 को कुमाऊं कमिश्नर व पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र महोदय द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत डी एम व एसएसपी के साथ पुलिस प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया।
कुमाऊं कमिश्नर व पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं महोदय द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट व पंतनगर विश्वविद्यालय (कार्यक्रम स्थल) का निरीक्षण भी किया गया, विभिन्न कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने व अन्य कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
