पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की बुलंद आवाज सेराज अहमद कुरैशी को मिलेगा सम्राट अशोक अवार्ड।
धम्म विजय दशमी एवं सम्मान समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए होंगे सम्मानित।
नवेद आलम
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने, पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान एवं अधिकारों के लिए आवाज उठाने और सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता देने वाले वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को सम्राट अशोक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया (भारतीय बौद्ध महासभा), उत्तर प्रदेश-पूरब के तत्वावधान में 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को जिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन, कलेक्ट्रेट कचहरी, गोरखपुर में आयोजित धम्म विजय दशमी एवं सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
सेराज अहमद कुरैशी पत्रकारिता जगत में अपनी सक्रियता और पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। वे इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ प्रेस मिडिया इंग्लिश डेली न्यूज पेपर(हैदराबाद) में नार्थ ऑपरेशनल हेड के रूप में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वे ‘इंडिया खबर’ और ‘बेबाक सहाफी’ समाचार पत्रों के प्रधान संपादक तथा अनवारुल टाइम्स हिन्दी दैनिक(लखनऊ) के ब्यूरो चीफ – गोरखपुर के रूप में भी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं।
सेराज अहमद कुरैशी पत्रकारिता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ मानते हैं। उनके अनुसार पत्रकार का दायित्व केवल घटनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को सामने लाना, पीड़ितों और वंचितों की आवाज को मंच देना तथा शासन-प्रशासन का ध्यान जनहित के मुद्दों की ओर आकर्षित करना भी है। पत्रकारिता में निष्पक्षता, निर्भीकता, सत्यनिष्ठा और जनसेवा के मूल्यों को बनाए रखना उनकी कार्यशैली का प्रमुख पक्ष है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सेराज अहमद कुरैशी पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। पत्रकारों पर हमले, उत्पीड़न, धमकी, दुर्व्यवहार तथा समाचार संकलन के दौरान आने वाली कठिनाइयों के विरुद्ध आवाज बुलंद करना उनके संगठनात्मक प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
