रुद्रपुर। उधम सिंह नगर- स्काय एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड की राज्य की टीम पहलगाम कश्मीर में ट्रेनिंग सेमिनार व प्रतियोगिता के लिए गई थी जिसमें 19 खिलाड़ियों का दल पहलगाम कश्मीर गया था।और सभी खिलाड़ियों ने अच्छी ट्रेनिंग के साथ-साथ पदक भी अर्जित किए वापस आने पर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर डीके सिंह जी के द्वारा ओलंपिक ऑफिस में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद हसन खान ने बताया कि पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों में सुदीस राय अंश पोखरियाल विशाल शर्मा जितेंद्र मौर्य आरुषि, ज्योति मेहरा,मोना कश्यप आरती पुजारी मन्नत सती गरिमा कुंवर शिवचरण है। सभी विजेता खिलाड़ियों को डॉक्टर डीके सिंह जी द्वारा पदक पहनकर सम्मानित किया गया और संस्था के अध्यक्ष विकास शर्मा जी के द्वारा सभी को बधाई दी गई इस मौके पर पंकज भल्ला दयाल सिंह विद्या रानी दिनेश सिंह राजकुमार चौहान मनीत कुमार, शांति देवी, नवदीप सिंह आदि अभी अभिभावक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
