रूद्रपुर। शनिवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर में हंस स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी उदय राज सिंह द्वारा किया गया जिसमें प्रथम दिन विभिन्न आयु वर्गों में राज्य से 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । उद्घाटन मैच आर ए एन स्कूल के तेजस जोशी व अनस रस्तोगी देहरादून के बीच खेला गया जिसमें तेजस जोशी 12/15, 10/15 से विजयी रहे।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पढाई के साथ ही खेल अति आवश्यक है खेलों से जहां शरीर स्वस्थ व हृष्ट-पुष्ट रहता है वहीं मन भी स्थिर रहता है । उन्होंने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है। खेल हमें अनुशासित रखता है व समयबद्ध बनाता है । वर्तमान समय में खेलों में भी कैरियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं इसलिए सभी खिलाडी खेल भावना से अनुशासित होकर खेलें, अपना व अपने स्कूल जनपद, प्रदेश, व देश का नाम रोशन करें।
इस दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हंस स्पोर्ट्स के ऑनर अमन अरोडा व रेखा अरोडा के द्वारा किया जा रहा है। संचालन इंटरनेशनल खिलाडी रह चुके शरद जोशी ने किया।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
