आज दिनांक 18/05/2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात ऊधमसिंहनगर श्री चंद्रशेखर घोड़के महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने तथा यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन कराने हेतु संबंधित के साथ समीक्षा बैठक लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
चारधाम यात्रा (सीजन ड्यूटी) के मध्यनजर जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु आदेशित किया गया।
यातायात व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न करने वालो पर चालानी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। जनपद के सभी ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर उचित कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने हेतु बताया गया। शहरी क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को लेकर वाहन पार्किंग स्थल चिन्हित कर पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु आदेश दिए गए। जनपद में पूर्ण रूप से सभी स्कूल बसों की चेकिंग करने तथा उचित पार्किंग पर ही स्कूल बसों को पार्क करने को लेकर दिए गए आदेश।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
