उधम सिंह नगर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय के आदेशानुसार दिनांक 12/10/2023 को जनपद में भारी वाहनों को सम्पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार की सुरक्षा एवं कन्टीजेन्सी रूट के तहत रूद्रपुर की यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत दिनांक 12.10.2023 की प्रातः 07:00- बजे से अग्रिम आदेश तक जनपद में अन्तर राज्यीय व अन्तर जनपदीय बार्डरों से एवं जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत समस्त प्रकार के भारी वाहन / माल वाहनों का प्रवेश निषेध (नो इन्ट्री ) किया जाता है एवं कन्टीजेन्सी रूट में किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा नहीं होगा।
जो भारी वाहन (माल वाहन) जहां पर है, वही पर तटस्थ रहेगा।
जनपद के एस०एस० हॉस्पिटल सितारगंज, सरकडा बार्डर सितारगंज, बरा चौकी, पुलभटटा बार्डर, लालपुर टोल टैक्स, आदित्य चौक इन्टार्क फैक्ट्री के पास किच्छा, तुलसीद्वार, तीनपानी तिराहा, रामपुर बार्डर, तेल मिल तिराहा, जाफरपुर मोड, महतोश मोड, मोतियापुर, दिनेशपुर मोड रूद्रपुर में विशेषतया भारी वाहनों को पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जायेगा।
अति आवश्यकीय सेवाओं (जैसे दूध, तेल टैंकर एवं धान के वाहन) का आवागमन यथावत रहेगा।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
