ऑपरेशन प्रहार के तहत उधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
काशीपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टी सी महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर वंदना वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर मनोज रतूड़ी, प्रभारी निरीक्षक जसपुर प्रकाश सिंह दानू, प्रभारी निरीक्षक कुंडा दिनेश फर्त्याल वह तीनों ही थानों की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की सूचना के आधार पर नया ढेला पुल के पास श्मशान घाट के पास छापेमारी करते हुए अभियुक्त कौशल यादव के घर पर जुआ खेल रहे कल 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से पुलिस द्वारा 07 लाख 52 हजार रुपए की नकदी, ताश के पत्ते बरामद किए तथा मौके पर मौजूद कुल 11 मोटरसाइकिल को भी कब्जे पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगणों द्वारा बंद मकान में जुआ खेलने पर उनके विरुद्ध 3/4/13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर मा. न्यायालय पेश किया जा रहा है।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
