दिल्ली/जयपुर। नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वर्ण भारत परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जोधपुर शहर की नन्ही होनहार व बहुमुखी प्रतिभा की धनी रिशिका बिश्नोई को नारी शक्ति सम्मान के रूप में द मोस्ट इन्स्पाइरिंग गर्ल ओफ़ इंडिया के ख़िताब से नवाज़ा गया,यह सम्मान बुरकिना फ़ासो अंबेसी के हेड कोलेबेरी डी हेर्वे, स्लोवेनिया की पार्लमेंट के डॉक्टर मार्जन केनकें दिल्ली पुलिस के डी सी पी जितेंद्र मणि त्रिपाठी योग गुरु आनंदगिरी जी महाराज व स्वर्ण भारत परिवार परिवार के हेड पीयूष पंडित के हाथों दिया गया।

रिशिक़ा बिश्नोई को उनके उत्कृष्ट कार्य व हर क्षेत्र में अपनेआप को अग्रणी रखने मानव सेवा के लिए ट्रस्ट की ब्रांड अमेबेसडर भी नियुक्त किया गया साथ ही एक्यावन हज़ार रुपए का नगद पुरस्कार स्वर्णपदक मोमेंटो प्रदान कर सभी ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान की। ज्ञात रहे प्रकृति प्रेमिका, मानव सेवी, पशुप्रेमिका, नृत्यांगना, मॉडल रिशिकाबिश्नोई ने क़ोरोना जेसे कठिन समय में जो सेवा के कार्य किए वो आम आदमी नही कर सकता।
रिशिका बिश्नोई इस सम्मान की असली हक़दार अपनी मम्मी अधिवक्ता निशा बिश्नोई, पिता डॉक्टर भूपेन्द्र वास्तु शास्त्री व अपनी स्कूल प्रिन्सिपल निहारिका चोपड़ा को मानती है। इस अवसर पर नोयडा जी एस टी हेड श्याम सुंदर पाठक, विख्यात भजन गायक श्याम सुंदर पाठक, किरण शेटी डॉक्टर कुलजीत उप्पल, राधिका चीमा ने रिशिका के कार्यों की जमकर तारीफ़ करते हुए कहा की एसी बेटियाँ हमारे देश की आन बान ओर शान है।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
