उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा पुलिस लाईन रुद्रपुर में अश्व ” रानी ” को दी भावभीनी विदाई।
दिनांक 11/09/2023 की रात्रि में पुलिस लाईन रुद्रपुर के घुड़सवार दस्ते में शामिल अश्व “रानी” द्वारा 23 वर्ष की आयु में अंतिम सास ली।अश्व ” रानी ” वर्ष 2006 में पंजाब से ट्रेनिंग कर पुलिस विभाग (घुड़सवार दस्ते) में अपनी सेवाएं दी जा रही थी। अश्व रानी द्वारा कई महत्वपूर्ण शांति व्यवस्था व वीवीआईपी ड्यूटियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। अश्व रानी की असामयिक मृत्यु पर पुलिस लाईन रुद्रपुर में शोक सलामी दी गई। एसएसपी महोदय द्वारा अश्व रानी को पुष्प अर्पित किए व सलामी गार्द द्वारा ससम्मान श्रद्धांजलि दी गई।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
