नशे के विरुद्ध उधमसिंह नगर पुलिस की कार्यवाही रहेगी जारी। गदरपुर पुलिस ने 53.31 ग्राम स्मैक साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गदरपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपदम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व में गदरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.08.2013 को चैकिंग के दौरान बार्डर से महतोष की तरफ तेजी से आ रही मोटरसाईकल हीरो पैशन रजि) नम्बर UP-25-DJ-2481 को रोकने का प्रयास किया मोटरसाईकिल चालक तेजी से मो0सा0 को मोडकर नवाबगंज बार्डर की तरफ भागने के प्रयास में था कि उसकी मोटर साइकिल वही पर गिर गयी जिसपर शक होने पर पुलिस टीम द्वारा तेजी से कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन चालक मोबीन खाँ पुत्र हसमत खाँ निवासी ग्राम गुगई बाना मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश को पकड़ लिया। इसके कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पत्नी मे लगभग 53.31 ग्राम अवैध व एक मोटरसाईकिल हीरो पैशन न्यू रजि0 नम्बर UP-25-DJ-2481 से साथ बरामद किया गया। सख्ती से पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि मै यह स्मैक बरेली से मोहित नाम के व्यक्ति से लाता हूँ और गदरपुर व केलाखेडा में बेचता हूँ। अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए बरामदा स्मैक व मोटरसाईकिल के समय 15.05 हिरासत पुलिस लेकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर में FIR NO-190/2023 धारा 8/21/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे मे भी जानकारी की जा रही है। अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
