नानकमत्ता क्षेत्र में 448 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में, नशे के विरुद्ध जारी रहेंगे अभियान।
नानकमत्ता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर, रूद्रपुर व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 21.08.2023 को पचपेड़ा भट्टा खकरा पुल के पास से अभियुक्त कमरजीत सिंह पुत्र गुरचरन सिहं, निवासी पचपेड़ा, थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर के कब्जे से 455 ग्राम मय पन्नी सहित अवैध चरस बरामद करने पर गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR N0-203/2023 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम कमरजीत सिंह पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
