प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न
देश भर से आए क्रांतिकारी पत्रकार साथियों ने किया शंखनाद
साहित्य शिखा का केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले ने किया विमोचन
मुम्बई, महाराष्ट्र। मुंबई महाराष्ट्र स्थित होटल ताज लेंड्स एंड होटल बैंड स्टैंड बीजी रोड माउंट मेरी बांद्रा वेस्ट में गत दिनों
पत्रकारों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। देश भर से आए क्रांतिकारी पत्रकार साथियों की मौजूदगी में संपन्न इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले थे,विशिष्ट अतिथि के रूप में फिल्म निर्माता निर्देशक श्री अरोरा ,सहित चरित्र अभिनेता सुनील पॉल थे।अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री सैयद खालिद कैस ने की तो वहीं सफल संचालन का दायित्व संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र ने बखूबी अंजाम दिया।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों के स्वागत अभिनंदन के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना से अधिवेशन का श्री गणेश किया गया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले ने पत्रकारों का उत्साहवर्धन करते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता पर बल दिया ।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल फिल्म निर्माता निर्देशक श्री अरोरा ने अपने उद्बोधन में पत्रकारों की एकता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर
संस्थापक अध्यक्ष श्री सैयद खालिद कैस ने अपने उद्बोधन में देश के प्रत्येक राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने तथा पत्रकार कल्याण आयोग की स्थापना पर बल देते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता पर हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त की।
देशभर से आए पत्रकार हुए सम्मानित
इस अवसर पर संगठन द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन पत्र प्रदान किया। सम्मानित होने वाले साथी पत्रकारों में सोनीपत हरियाणा से श्रीकांत सक्सेना जी,दिल्ली से नीना गोयल जी, गुजरात से शाकिर मलिक,हर्षद पटेल,आरिफ शेख,जगदीश भाई दरजी, राजस्थान से रियाज खान,चैतन्य कुमार मीणा,मध्यप्रदेश धार से सैयद रिजवान अली,अशफाक बबलू,अखलाक अली तथा बागली देवास से सुनील कुमार योगी,नीमच से आशीष बंग माहेश्वरी,मंदसौर से राजू गुप्ता,मुंबई से सुंदरी ठाकुर आदि थे। इनके अलावा लगभग दर्जन भर फिल्म,टेलीविजन कलाकार,सामाजिक कार्यकर्ताओ को भी सम्मानित किया गया।
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की राष्ट्रीय कमेटी की घोषणा
इस अवसर पर संगठन द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित उपस्थित क्रांतिकारी पत्रकारों को सम्मानित किया ।
अधिवेशन में संगठन के संरक्षक प्रवीण कोमल, राष्ट्रीय संयोजक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एंव इन्टरनेशनल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री आगा जिलानी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस की सहमति से संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय पुनर्गठित कमेटी की घोषणा की ।
श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा इस आशय की घोषणा करते हुए बताया कि संगठन की नव मनोनित कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
श्री रविंद्र व्यास वरिष्ठ पत्रकार छतरपुर मध्यप्रदेश,श्री मनोज दुबे वरिष्ठ पत्रकार पचमढी मध्यप्रदेश को बनाया गया है।
राष्ट्रीय महासचिव (प्रशासनिक )का दायित्व श्री शाकिर मलेक आनंद गुजरात राष्ट्रीय संगठन महासचिव को सौंपा गया है।
राष्ट्रीय संगठन महासचिव (स्वतंत्र प्रभार)का उत्तरदायित्व श्रीमति शशि दीप मुम्बई महाराष्ट्र को सौंपा गया।
राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व श्री खेमराज चौरसिया छतरपुर मध्यप्रदेश तथा श्री रियाज खान चित्तौडगढ़ राजस्थान निभायेंगे।
राष्ट्रीय संगठन सचिव के पद पर डॉक्टर रीमा ईरानी दिल्ली,श्री एस कुमार मण्डल रूद्रपुर उत्तराखण्ड,श्रीमति सास्वती दास कोलकाता पश्चिम बंगाल,श्रीमति पुष्पा चन्देरिया भोपाल चैतन्य कुमार मीणा अजीतगढ सीकर राजस्थान को मनोनित किया गया है।
मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सचिव श्री महफूज खान शहडोल मध्य प्रदेश सहित श्री फिरोज खान बारां राजस्थान श्री बिल्लू यादव कालावाली हरियाणा , श्रीमती रेखा सोलंकी इंदौर मध्यप्रदेश को मनोनित किया गया है।
संगठन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री कमल कांत दास भुवनेश्वर उडीसा ,श्री राघवेन्द्र दुबे वरिष्ठ पत्रकार बिलासपुर छत्तीसगढ़,श्रीमति प्रीति प्रसाद मुम्बई महाराष्ट्र,श्री श्रीकांत सक्सेना सोनीपत हरियाणा,सुश्री अंबिका अनामिका राय दिल्ली, श्री सैयद रिजवान अली धार मध्यप्रदेश, श्री मीर मोहम्मद अली हैदराबाद तेलंगाना को मनोनित किया गया है।
सुंदरी सिंह ठाकुर को बनाया राष्ट्रीय संयोजक
मुम्बई महाराष्ट्र की जानी मानी हस्ती,नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुंदरी ठाकुर को संगठन द्वारा आगामी आदेश तक प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की महिला विभाग का राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया।यह कमेटी देश भर की महिला पत्रकारों ,सामाजिक कार्यकर्ताओ को संगठन की मुख्य धारा से जोड़कर पत्रकार सुरक्षा तथा कल्याण के उद्देश्य के अनुपालन में कार्य करेगी।
श्रीमती नीना गोयल को मिली दिल्ली की कमान
संगठन द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सशक्त भूमिका के लिए दिल्ली की प्रसिद्ध पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती नीना गोयल को महिला विभाग की राष्ट्रीय संयोजक पद से मुक्त करते हुए दिल्ली इकाई का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है।
हर्षद पटेल दुबारा प्रदेश अध्यक्ष,आरिफ शेख को बनाया संयोजक
गुजरात प्रदेश में संगठन की मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव शाकिर मलिक की निगरानी में बनासकांठा गुजरात निवासी पत्रकार श्री हर्षद पटेल कलाल को पुन:गुजरात इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया तथा उनकी सहायता के लिए आरिफ शेख पत्रकार को प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है।
संगठन में नारी शक्ति को पर्याप्त स्थान दिया गया
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत संगठन में देश भर की क्रांतिकारी महिला नेत्रियों को स्थान प्रदान किया गया है।
संगठन द्वारा राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमति शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र को मनोनित किया गया तो मुम्बई महाराष्ट्र की जानी मानी हस्ती श्रीमती सुंदरी ठाकुर को संगठन द्वारा महिला विभाग का राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय संगठन सचिव सास्वती दास कलकत्ता को तो डॉक्टर रीमा ईरानी दिल्ली ,रेखा सोलंकी इंदौर , प्रीति प्रसाद छग,अंबिका अनामिका राय दिल्ली को स्थान दिया गया है।दिल्ली ही की जानी मानी हस्ती श्रीमती नीना गोयल को दिल्ली इकाई का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
