रुद्रपुर। दिनांक 17/02/2023 को वादी मुकदमा श्थाना ट्रांजिट कैम्प जनपद उधम सिंह नगर ने थाना उपस्थित आकर लिखित सूचना बाबत उनकी 15 वर्षीय पुत्री दिनांक 16/02/23 को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना पर थाना स्थानीय पर एफ आई आर नंबर 51/2023 धारा 365 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, और प्रभारी निरीक्षक थाना ट्राजिट कैम्प के नेतृत्व में थाना हाजा पर पंजीकृत अभियोग के अनावरण हेतु एक टीम गठित की गयी। दौरान विवेचना संदिग्ध मोबाइल नंबर की सीडीआर व लोकेशन के आधार पर पीड़िता किशोरी को दिनांक 07/03/2023 को विमलनाथ नगर केदार सिटी थाना धुले सिटी जनपद धुले महाराष्ट्र से मय अभियुक्त शुभम चौधरी पुत्र संजय चौधरी निवासी विमलनाथ नगर केदार सिटी थाना धुले सिटी जनपद धुले महाराष्ट्र के बरामद किया गया। पीड़िता की बरामदगी के अधार पर दौराने विवेचना अभियोग में धारा 363, 366, 376 व धारा ४ पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। तत्पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय धुले सिटी में पेश कर अभियुक्त का ट्रांजिट रिमांड लेकर दिनांक 9/02/23 को थाना ट्रांजिट कैम्प जनपद उधम सिंह नगर लाया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
