पुलभट्टा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को नशे/ ड्रग्स/मादक पदार्थ / कच्ची शराब के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्र्पुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय द्वारा थानाध्यक्ष पुलभट्टा को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । थानाध्यक्ष पुलभट्टा और उनकी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए । दिनांक 09/03/2023 को मुखबिर की सूचना पर बांके बिहारी राईश मिल सतुईया के पास से अभियुक्त 1. धर्मेन्द्र सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी ग्राम- गोठा थाना सितारगंज के कब्जे से 25 लीटर कच्ची शराब व एक मोटर साईकिल बरामद हुई । बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में गिरफ्तार अभियुक्तगण विरुद्ध FIR N0-49/2023 U/S 60/72 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभि0 के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
