रुद्रपुर। जीबी पन्त विश्वविद्यालय से संबंधित मामले में गठित जांच समिति की बैठक मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में जीबी पन्त विश्वविद्यालय कैम्पस में सम्पन्न हुई। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि यूनिवर्सिटी के सभी सम्बन्धित विभागों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नामित किया जाये। सम्बन्धित विभाग के अभिलेख नोडल अधिकारियों की कस्टडी में सुरक्षित व संरक्षित रखे जाये और डॉक्यूमेंट्स की सम्पूर्ण सुरक्षा का दायित्व नोडल अधिकारी का होगा तथा डॉक्यूमेंट्स मांगे जाने पर नोडल अधिकारी द्वारा समिति के सम्मुख प्रस्तुत करने होंगे।
बैठक के पश्चात मण्डलायुक्त ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का भी निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य कोषाधिकारी डॉ.पंकज कुमार शुक्ल, अधिशासी निदेशक यूआईआरडीए आरडी पालीवाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट आदि उपस्थित थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
