प्रीत विहार/रुद्रपुर। जानकारी के मुताबिक जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल के बस के टक्कर से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची का नाम नेहा बताया जा रहा है। जिसके बाद प्रीत विहार के लोगों ने रास्ते पर ही जाम लगा दिया और बस को रोक दिया लोगों का कहना है कि बस में परिचालक कंडक्टर नहीं था। और बस को चलाने वाला ड्राइवर भी बुजुर्ग था जिसकी उम्र 70 साल से ज्यादा बताई जा रही है। जिसके बाद रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भी पहुंचे थे। रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा ने समझा-बुझाकर मामले को शांत किया एवं आर्थिक सहायता दिलाने का भी भरोसा भी दिलाया हैं। एवं हर संभव मदद दिलाने का भी भरोसा दिलाया। एवं पुलिस प्रशासन को बस ड्राइवर के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई करने के लिए बताया गया।




आसपास के लोगों का कहना है कि बस ड्राइवर को दिखाई दे रहा था की बच्ची आ रहा है सामने से उसके बाद भी, बस ड्राइवर ने बच्ची के ऊपर से ही गाड़ी लेकर चला गया। बच्ची जब गिर गया गाड़ी के नीचे, उसके बाद ड्राइवर ने बैग भी किया उसके ऊपर से आसपास के लोगों का यहां कहना है। लोगों का बहुत गुस्सा है एवं लोगों का यह भी कहना है 70 से 80 साल ड्राइवर की उम्र मानी जा रही है। क्या इतने ज्यादा उम्र के ड्राइवर रखना चाहिए, कुछ लोगों का कहना है कि बस ड्राइवर को शायद कम दिखता है जिसके वजह से बच्ची को आते देखने के बाद भी बस ड्राइवर ने गाड़ी चला दिया, गाड़ी को रोका नहीं, गाड़ी में ब्रेक नहीं लगाया, क्या स्कूल बस को चलाने के लिए ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को रखना चाहिए। क्योंकि बस के अंदर छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं। जबकि सरकारी काम करने वाले कर्मचारी 60 साल में रिटायर हो जाते हैं। आसपास के लोगों का यह भी कहना है बच्ची के पिता किराए के मकान में रहते हैं एवं मजदूरी करके अपने बाल बच्चों का पालन पोषण करते हैं। कितना गरीब परिवार है और गरीब परिवार के साथ नाइंसाफी किया जा रहा है क्योंकि मात्र ₹2,00,000 में रफा दफा करने की कोशिश किया जा रहा है।
समझने वाली बात यहां है कि अगर अमीर का बच्चा होता तो क्या मात्र ₹2,00,000 में मामले को रफा-दफा करने की कोशिश किया जाता।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
