निजि विद्यालयों के प्रधानाचार्यो/प्रबंधको के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में नवीन शिक्षा सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व जिला सभागार में जनपद के निजि विद्यालयों के प्रधानाचार्यो/प्रबंधको के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आर टी ई के तहत सभी विद्यालयों को मानकानुसार ऐडमिशन करने तथा विद्यालयों की मान्यता/नवीनीकरण पर चर्चा की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने निजि विद्यालय संचालकों को निर्देश दिये कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 निर्धन बच्चों द्वारा आवेदन किया जाता है तो उन्हे मानकानुसार आवश्य प्रवेश दिया जाये। उन्होने कहा कि प्रवेश शुक्ल एवं शिक्षण शुल्क से सम्बन्धित निर्धारित मानको का अवश्य पालन किया जाय। उन्होने विद्यार्थियों के गणवेश में बार-बार बदलाव न किये जाने, विद्यालय वाहन व्यवस्था एवं सुरक्षा मानको का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था करने, शिक्षकों, कार्मिको एवं चालक/परिचालकों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश भी दिये। उन्होने बुक बैंक की स्थापना एनसीपीसीआर व एससीपीसीआर के निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सुरक्षा के दृष्टि से विद्यालयों के आस-पास के गतिविधियों पर भी नजर रखा जाये।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लाने-लेजाने वालों वाहनों पर नजर रखने, विद्यालयों में एण्टी ड्रग्स के सम्बन्ध में जागरूक रहने पर विस्तार चर्चा करते हुए बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं को लाने-लेजाने वाले वाहनों में सुरक्षा सम्बन्धित सभी मानक पूर्ण करने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि स्कूली वाहनों में महिला कंडक्टर की नियुक्ति अनिवार्य रूप से किया जाये।
मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा ने छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न करने, सुरक्षा आदि सभी मानकों को पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, डीके साहू, हरिवाब निरंजन, सतेन्द्र यादव, जिला समन्वयक हिमांशु कुमार चौहान सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक आदि मौजूद थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
