भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने भाजपा महिला पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बुके भेंट कर स्वागत किया।
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और देहरादून जिला पंचायत की प्रथम महिला अध्यक्ष रुचि भट्ट का रुद्रपुर आगमन हुआ। जिसको लेकर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने भाजपा महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ होटल में पहुंचकर उनका बुके भेंट कर स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और विशेष कर महिलाएं भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा के साथ जुड़ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई गई हैं जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। प्रदेश सहसंयोजक चुघ ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जाता है और उनकी और योग्यता के आधार पर उन्हें पार्टी की अहम जिम्मेदारी सौंपी जाती है।उन्होंने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष से कई मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी कुमाऊनी संयोजिका अंजू भुडडी, जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना,जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, दीपिका मित्तल, माही सकलानी, सौरव सैनी, राजेश कामरा, प्रीति धीर आदि मौजूद थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
