समाजसेवी भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई।
रुद्रपुर। समाज में समरसता का संदेश देने वाले संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई। समाजसेवी भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में तमाम लोग बागवाला झील स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। चुघ ने कहा की संत रविदास ने समाज में समरसता का संदेश दिया था और आपसी भेदभाव और ऊच नीच के मतभेद को मिटाने का आवाहन किया था। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को एक सूत्र में बांधा था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है और समाज के लोगों को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान भजन, कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रधान प्रमोद कुमार, योगेश तिवारी, मनीष कुमार,रामदेव सागर, अरविन्द कुमार, चन्द्रशेखर कुमार, रविन्द्र, चन्द्रभान, प्रेम कुमार,कोमल, रामगरीब,सूरज पाल, ओमप्रकाश समेत तमाम लोग मौजूद थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
