(मतदाता सूचियों) के विस्तृत पुनरीक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय सारणी निर्धारित की गयी है।
रूद्रपुर। 12 दिसंबर 2025, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि नगर पंचायत गढ़ीनेगी की निर्वाचन नामावलियों (मतदाता सूचियों) के विस्तृत पुनरीक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय सारणी निर्धारित की गयी है। उन्होने बताया कि 18 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक नागर निकायवार विस्तृत पुनरीक्षण हेतु संगणको, पर्यवेक्षकों तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों आदि की नियुक्ति तथा कार्यक्षेत्र आवंटन एवं तद्संबंधी जानकारी प्राप्त करना व 21 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक प्रशिक्षण अवधि, 23 दिसम्बर से 06 जनवरी 2026 तक संगण द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण की जायेगी, 07 जनवरी से 11 जनवरी तक प्रारूप नामावली की पाण्डुलिपि तैयार की जायेगी, 12 जनवरी से 05 फरवरी तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की डाटा एन्ट्री/फोटो स्टेट की जायेगी, 06 फरवरी को निर्वाचन नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन किया जायेगा। उन्होने बताया कि 07 फरवरी से 13 फरवरी तक निर्वाचन नामावलियों के आलेख्य के निरीक्षण तथा दावे/आपत्ति दाखिल करने की अवधि होगी, 14 फरवरी से 18 फरवरी तक दावे तथा आपत्तियों के निस्तारण किया जायेगा। उन्होने बताया कि 19 फरवरी से 23 फरवरी तक पूरक सूचियों की डाटा एन्ट्री/फोटो स्टेट व 24 फरवरी को निर्वाचन नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकरी ने बताया कि विस्तृत पुनरीक्षण हेतु निर्वाचकों की संदर्भ तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित करते हुए जनपद की नगर पंचायत गढ़ीनेगी की निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूचियों) का विस्तृत पुनरीक्षण किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के उन सभी व्यक्तियों के नाम निर्वाचन नामावलियों में सम्मिलित किये जायेगें जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे। उन्होने बताया कि विस्तृत पुनरीक्षण के पश्चात तैयार निर्वाचक नामावलियां ही आगामी सामान्य/उप निर्वाचन में प्रस्तुत की जायेगी।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
