ग्राहक सेवा केन्द्र में की गई छापेमारी में फर्जी अभिलेखों के आधार पर अवैध रूप से स्थाई प्रमाण-पत्र जारी किए जाने का मामला …
रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि आयुक्त महोदय, कुमाऊँ मण्डल नैनीताल द्वारा गत दिनों बनभूलपुरा, तहसील हल्द्वानी स्थित एक ग्राहक सेवा केन्द्र में की गई छापेमारी में फर्जी अभिलेखों के आधार पर अवैध रूप से स्थाई प्रमाण-पत्र जारी किए जाने का मामला सामने आया।
इस प्रकरण पर कठोर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने जनपद ऊधम सिंहनगर के सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में गत 05 वर्षोंं में जारी किये गये स्थाई निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन करें तथा क्षेत्र में संचालित ग्राहक सेवा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करें। जो भी प्रमाण-पत्र फर्जी, असत्य या अप्रमाणिक आधार पर जारी पाए जाएं, उन्हें तत्काल निरस्त करते हुए संबंधितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अनियमितताओं को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
