08 नवम्बर शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों में राज्य आन्दोलकारियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा
रूद्रपुर। राज्य के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर 08 नवम्बर शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों में राज्य आन्दोलकारियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। बैठक लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य अन्दोलनकारी शहीदों को श्रंद्धाजलि अर्पित की जायेगी तथा राज्य आन्दोलनकारियों को पुष्पमाला व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया जायेगा व कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें। उन्होने सभी उपजिलाधिकारियों को व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिये। रूद्रपुर तहसील का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में 10.30 बजे से आयोजित होगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल उपस्थित थे व सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901

