मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने का सुनहरा अवसर
रुद्रपुर। 24 जून 2025, उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 की शुरुआत की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के शहरी और ग्रामीण बेरोजगारों, प्रवासी कुशल एवं अकुशल श्रमिकों, हस्तशिल्पियों, शिक्षित युवाओं, छोटे उद्यमियों, व्यवसायियों एवं पथ विक्रेताओं को बैंक ऋण के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
जिला महाप्रबन्धक विपिन कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना के लिए विभागीय पोर्टल www.msy.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत परियोजना लागत के 15 प्रतिशत से लेकर 25 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और अपने उद्यम की स्थापना कर प्रदेश के आर्थिक विकास में भागीदार बनें।
जनपद के इच्छुक अभ्यर्थी योजना संबंधी अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु अपने संबंधित विकासखंड कार्यालय या निम्न दिए गए संपर्क नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। विकासखण्ड रुद्रपुर 9411374800, विकासखण्ड सितारगंज 9045611521, विकासखण्ड गदरपुर 8193842986, विकासखण्ड बाजपुर 8979977215, विकासखण्ड काशीपुर 7895505764, विकासखण्ड जसपुर 9760992261, विकासखण्ड खटीमा 8006776423,

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
