गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) ने 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। झंडारोहण कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय- गाज़ी रौजा तिराहा, डॉ. अज़ीज़ अहमद रोड, गोरखपुर, उ. प्र. पर आयोजित किया गया। झंडारोहण राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी व पत्रकारों ने तिरंगा गुब्बारा को छोड़कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने राष्ट्र गान एव राष्ट्र गीत के उपरांत तिरंगे झंडे के सम्मान में सलामी देने के उपरांत भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए और अपनी निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से स्वर्णिम भारत के निर्माण में महती भूमिका निभाने का प्रण लिया।
झंडारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि संविधान एवं महापुरुषों की कुर्बानी है जो हम लोग आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। उन सभी को नमन करते हुए राष्ट्र ध्वज को सलाम करता हूँ। जिन्होंने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। आजादी का यह पर्व हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाता है। आजादी के बाद हमारे देश को मजबूत करने के लिए डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के नेतृत्व में संविधान बनाया गया जो विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के लिए एक मजबूत नीव बना। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को सभी भारतीय गर्व व हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।
श्री कुरैशी ने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन ही भारत के नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, न्याय, पद, अवसर, कानूनों की समानता, विचार, भाषण, विश्वास, व्यवसाय, संघ निर्माण, कार्य की स्वतंत्रता, कानून, सार्वजनिक नैतिकता के अधीन प्राप्त हुई।
इस अवसर पर मुख्य रूप राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्वांचल नवेद आलम, गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष रफ़ी अहमद अंसारी, जिला महासचिव डाॅ. शकील अहमद, मोहम्मद आजम, रमाशंकर गुप्ता, डाॅ. अतीक अहमद, हाजी मुख्तार अहमद कुरैशी, श्रवण कुमार गुप्ता, मो. परवेज़ अख्तर, सतीश चन्द, जुबेर आलम, आशुतोष कुमार, अंशुल वर्मा, सतीश मणि त्रिपाठी, रफीक अहमद, मेराज अहमद, डाॅ. बेद प्रकाश निषाद, वजीहउद्दीन आदि पत्रकार गण उपस्थित रहे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
