रुद्रपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव दिवस के संयोजक दयानाथ गुप्ता सेवा निवृत सहा. आयुक्त सहा.निबन्धक (सहकारिता) ने बताया कि योगाक्लव बागवाला कोलणिया के द्वारा पंतजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधानमें 21 जून 2023 को प्रातः 5.45 से 7 बजे के मध्य एमिनिटि पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के प्रांगण में प्रशिक्षित प्रशिक्षक द्वारा सामूहिक योग कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में एमिनिटि पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक सुभाष अरोरा, यूनिटी लॉ कालेज के प्रधानाचार्य डा. कुन्दन राठौर, डा,अभिषेक गुप्ता MD,डा. ज्योति गुप्ता व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेगें ।
संयोजक दयानाथ गुप्ता द्वारा सामूहिक योग दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय जनता, युवाओं से योग लाभ उठाने का अनुरोध किया गया है।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
