राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर होगा भोपाल में पत्रकारों का संगम,
16 नवंबर को राजधानी भोपाल में होगा संगोष्ठी ओर पत्रकार सम्मान समारोह
उत्तराखंड। पत्रकार सुरक्षा तथा कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के छठे स्थापना दिवस सहित राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आगामी 16नवंबर की स्थानीय 9 मसाला रेस्टोरेंट एमपी नगर में संगोष्ठी ओर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के क्रांतिकारी पत्रकार सम्मिलित होंगे। प्रदेश के राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों सहित पत्रकारिता ,मीडिया,साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशि दीप मुंबई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया द्वारा कि कार्यक्रम आयोजक तथा संगठन के राष्ट्रीय सचिव महफूज खान के संयोजन में “वर्तमान संदर्भ में निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका एंव संरक्षण की आवश्यकता” विषय पर पत्रकार संगोष्ठि एंव पत्रकार सम्मान समारोह दिनांक 16 नवंबर 2024 ,सायं 04 बजे से 08 बजे , 09 मसाला रेस्टोरेन्ट महाराणा प्रताप नगर डी बी मॉल के पीछे भोपाल मध्यप्रदेश संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र शुक्ला उप मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि गण के रूप में IAS डॉ अशोक कुमार भार्गव, अध्यक्ष,नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण , IAS श्री तरुण भटनागर,उप सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश शासन, IAS श्री डॉक्टर सुदाम खांडे ,आयुक्त जन संपर्क संचालनालय भोपाल,श्री अंशुल गुप्ता संचालक जन संपर्क संचालनालय भोपाल , श्री डीसी सागर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक complane, IAS श्री ललित दाहिमा सचिव जेल विभाग मध्य प्रदेश शासन के उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि श्री आरिफ मसूद विधायक मध्य विधानसभा,डॉक्टर विजय कुमार चौधरी,पूर्व न्यायधीश,दीपक खरे ,अध्यक्ष जिला बार एसोशिएशन भोपाल,IPSश्री अवधेश कुमार गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(कानून व्यवस्था) भोपाल , IPS श्री पंकज श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय मुख्यालय भोपाल ,श्री रियाज़ इकबाल,डीसीपी जोन 3 भोपाल, श्री जितेंद पंवार डीसीपी जोन 4 भोपाल,श्री निश्चल झारिया पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल , IPS महान श्री भारत सागर पूर्व डीजीपी पीटीआरआई रिटायर्ड , IPS श्री आई.पी कुलश्रेष्ठ पूर्व आईजीपी CID पुलिस विभाग ,IAS श्री ब्रजमोहन शर्मा पूर्व कमिश्नर ग्वालियर संभाग उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति महफूज खान शहडोल राष्ट्रीय सचिव प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स तथा शाहाब मालिक भोपाल राष्ट्रीय सचिव डिजिटल मीडिया विभाग प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने जानकारी प्रदान की।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
