रूद्रपुर, 17 अप्रैल 2024- लोकसभा निर्वाचन के मतदान दिवस 19 अप्रैल को सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, उद्योग व कारखाने बंद रहेंगे। साथ ही बैंक व कोषागार भी बंद रखे जाएंगे। सचिवालय प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान होना है। प्रदेश के सभी मतदाता मतदान में शामिल हों, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, उद्योग व कारखानों में कार्यरत मजदूरों के लिए अवकाश घोषित किया है। आदेश में कहा कि प्रदेश में मतदान के दिन, शासकीय व अशासकीय कार्यालय, कारखाना अधिनियम के तहत कार्यरत कारीगर, मजबूर व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में कार्यरत मजदूरों के लिए अवकाश रहेगा किन्तु अविरल प्रक्रिया वाले कारखाना प्रबन्धक अपने समस्त कर्मचारियों/कर्मकारों को मतदान का समुचित एवं पर्याप्त अवसर परदान करनेगें तथा उन्हे मताधिकारि से वंचित नही करेगें।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
