
दिल्ली के दिव्या एस्ट्रो प्वाइंट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अरविंद शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड एवं अमृतधारा अवार्ड से सम्मानित किया गया है यहां डिवाइन अकैडमी एस्ट्रोलॉजिकल रिसर्च सेंटर के द्वारा होटल ऋतुराज गुवाहाटी असम में 21,22 फरवरी को आयोजित किया गया था। सम्मेलन में डॉ अरविंद शर्मा को लाल किताब के मुख्य अतिथि और वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

गुवाहाटी/दिल्ली। अरविंद शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अनुभव के आधार पर छोटे-छोटे टोटके एवं लाल किताब के उपाय द्वारा किस तरह से समस्याओं के समाधान का निदान किया जाता है।
इसके अलावा उन्होंने यहां भी बताया कि लाल किताब को लाल किताब क्यों बोला जाता है टोटके उपाय किस तरह से काम करते हैं किस तरह से करने से उनका असर होता है इन सब उपाय एवं समस्याओं के समाधान के बारे में तसल्लीपूर्वक आराम से बताया एवं समझाया, इसी तरह भारत के विभिन्न राज्यों से आए विद्वानों ने अपने-अपने विचार का आदान-प्रदान किया।
डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने फाइव स्टार रेडिएशन ब्लू होटल एवं अलग-अलग जगह पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन सम्मान समारोह का आयोजन कर चुके हैं एवं आगे भी इस तरह के सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते रहेंगे।
ज्योतिष एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से उन्हें अमृतधारा अवार्ड एवं लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया है। अरविंद शर्मा ने बताया कि इस तरह से आगे भी ज्योतिष एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते और सेवा करते रहेंगे।
डिवाइन अकादमी एस्ट्रोलॉजिकल रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित अमृत धारा 2024 अवार्ड होटल ऋतुराज गुवाहाटी में 21, 22 फरवरी को आयोजित किया गया कार्यक्रम बहुत ही सफल और रहा जिसमें डॉ अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। और कामाख्या देवी के पावन धरती पर एस्ट्रो गुरु डॉक्टर अरविंद शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड बेस्ट ऑर्गेनाइजर/एस्ट्रोलॉजर के रूप में प्राप्त हुआ। उन्होंने संस्था का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम फाउंडर दिनेश चंद्रा, फाउंडर दीपिका जेना, गवर्नर आदरणीय श्री गुलाब चंद कटारिया, श्री तुलसी बोरठाकुर चेयरमैन ऑफ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट गवर्नमेंट ऑफ़ असम प्रो. डॉ एस.पी. सिंह, वाइस चांसलर, रॉयल यूनिवर्सिटी ,गुवाहाटी प्रोफेसर अनिल मित्रा जी दिल्ली, शेफाली गर्ग, नवीन कुमार हिमाचल और अन्य ज्योतिष वास्तु आचार्यों का हृदय से आभार प्रकट किया।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
