पंतनगर/रुद्रपुर, 05 नवम्बर 2023, जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने महामहिम के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रही अंतिम दौर की तैयारियों का निरक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों के के बैठने की व्यवस्था, आवागमन मार्ग, गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों के साथ फोटोग्राफी हेतु चयनित स्थल, निर्धारित यात्रा मार्ग, लेम्बर्ट आदि की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए की पंडाल का तापमान मेंटेन करने हेतु आवशयक व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ ही विद्युत, पीडब्ल्यूडी, राजस्व आदि विभाग के अधिकारियों को भी सुरक्षात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, अशोक कुमार जोशी, डेम मोहम्मद नासिर, एसडीएम मनीष बिष्ट, गौरव पांडे, कौस्तुभ मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
