वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी की वीवीआईपी ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को किया गया ब्रीफिंग
“महामहिम राष्ट्रपति जी भारत गणराज्य के आगमन पर उधम सिंह नगर पुलिस है तैयार ।”
ड्यूटी हेतु नियुक्त समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को वीवीआईपी सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए
दिनांक 07-11-23 को महामहिम राष्ट्रपति भारत गणराज्य श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल को आज दिनांक 05/11/22 को *जिलाधिकारी श्री उदयराज सिंह, डॉ0मंजुनाथ टी सी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर* द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय में वीवीआईपी ड्यूटी में आए पुलिस बल को ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
श्री योगेन्द्र सिंह रावत पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, महोदय द्वारा ड्यूटी हेतु नियुक्त समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को वीवीआईपी सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए ।
महामहिम राष्ट्रपति जी की वीवीआईपी ड्यूटी हेतु 05 आईपीएस अधिकारी, 07 एडिशनल एसपी,12 सीओ के अतरिक्त 16 एसएचओ, 03 ट्रैफिक इंस्पेक्टर , 05 एसओ, 76 एसआई , 17 एलएसआई, 02 ट्रैफिक एसआई, 47 एडिशनल एसआई, 228 हेड कांस्टेबल , 392 कांस्टेबल, 54 लेडी कॉन्स्टेबल, 33 ट्रैफिक कर्मचारी, 04 कंपनी पीएसी व 02 बीडीएस टीम सहित करीब 800 पुलिस कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई हैं।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
