उधम सिंह नगर पुलिस की नशे के विरुद्ध जंग में अब तक की सबसे बड़ी स्मैक बरामदगी
काशीपुर थाना क्षेत्र में 01 किलोग्राम से अधिक अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में एक करोड़ रूपए से अधिक है बरामद अवैध स्मैक की कीमत
गिरफ्तार अभियुक्त सुल्तान खा के साथियों पर पहले ही दर्ज है कई मुकदमें
पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ रेंज द्वारा टीम को 5000 रुपए ईनाम की धोषणा
काशीपुर। जनपद में चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर तथा पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर के निर्देशन एंव पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में दिनांक 22-09-2023 को प्रातः कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ढेला पक्ष के पास अभियुक्त सुल्तान खा पुत्र स्व0 मन्ने खां उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 8 डॉक्टर दिल्ली वालों के पास मो० थाना साबिक बांसफोड़ान थाना काशीपुर हाल पता मी० काली बस्ती अल्ली खां बांसफोड़ान थाना काशीपुर को पकड़ा जिसकी तलाशी लिये जाने पर उक्त अभियुक्त के पास से पुलिस 01 किलो 24 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त से उक्त बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर पर मुकदमा एफआईआर संख्या -486/2023 धारा 8/21/60 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह बिजली मिस्री है घरेलू पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण ज्यादा आर्थिक बोझ होने पर उसे पैसे की काफी जरूरत थी वह कम समय में ज्यादा पैसा कमाना चाहता था इसी लालचवश वह रेशमा से मिला, रेशमा ने उसे अमरुद्दीन के जेल जाने तथा उसके लिये बड़ी मात्रा में काम करने तथा इसके एवज में कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिया। लालचवश उसे रेशमा से हामी भर दी तथा बड़े पैमाने पर स्मैक बरेली से काशीपुर लाने लगा बरेली से स्मैक लाकर वह उस स्मैक को रेशमा के कहने पर काशीपुर क्षेत्र में अलग-अलग लोगों को बेचता था। कल रेशमा के कहने पर उसने उपरोक्त स्मैक रेशमा की दूसरी ड्रग्स पैडलर शमीमजहां पत्नी मौ0 जुनैद उर्फ बबलूढोडी व उसके बेटे अनस निवासी काशीपुर से उसके घर के पास से ली थी जिसे उसने काशीपुर एवं कुण्डा क्षेत्र में अलग-अलग लोगो को स्पलाई करना था। यह स्मैक रेशमा ने फतेहगंज बरेली से अनस के हाथों शमीमजहां को भिजवावी थी मुझे किस आदमी को देना है यह मुझे रेशमा ने फोन करके मुझे काशीपुर पहुंचने पर बताना था । जब तक मैं इस स्मैक को आगे देता तब तक पुलिस ने पकड़ लिया।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
