आबकारी विभाग के अधिकारी की मिलीभगत से ही बदला गया था ट्रैक्टर।
घटना में संलिप्त 02 मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
बदले गए ट्रैक्टर की कीमत करीब 10 लाख रुपए।
पुलिस टीम हेतु 1500 रुपए के नगद ईनाम की घोषणा।
पंतनगर/रूद्रपुर। दिनांक 05-09-2023 को वादी मुकदमा द्वारा थाना पंतनगर में दी गई तहरीर जिसमे आबकारी विभाग द्वारा दिनांक 29- 08-2023 को दबिश के दौरान मदिरा तस्करी करते हुए एक ट्रैक्टर फार्मेटिक और ट्रॉली को पकड़ा गया, ट्रैक्टर ट्रॉली को कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर परिसर में खड़ा किया गया। दिनांक 04.09.2023 पूर्व पीआरडी धर्मवीर व हरपेज सिंह द्वारा ट्रैक्टर चोरी किया गया। जिस आधार पर थाना पंतनगर पर FIR NO- 167/2023 धारा 380,409,417,418,420 IPC बनाम धर्मवीर आदि पंजीकृत किया गया ।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंतनगर द्वारा जनपद व थाना स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना से सम्बंधित CCTV फुटेज का अवलोकन व संदिग्धों से पूछताछ की गई। पंतनगर पुलिस द्वारा सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन उधमसिंहनगर को दिनांक 07/09/2023 को हिरासत पुलिस लिया गया । विस्तृत पूछताछ के उपरान्त अभियुक्त पन्नालाल शर्मा की निशादेही पर दबिश देकर हरपेज सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम बाजपुर उधम सिंह नगर को उपरोक्त घटना से सम्बंधित ट्रेक्टर को बरामद कर दिनांक 07/09/2023 को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 120 बी भा.द.स. की वृद्धि की गई।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
