रूद्रपुर। 19 अगस्त, 2023, जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने आवास विकास एचडीएफसी बैंक के निकट मत्स्य विभाग के सहयोग से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत ’मुखर्जी नगर मत्स्य जीवी सहकारी समिति लि0 जगतपुरा, रूद्रपुर की महिलाओं द्वारा स्थापित उत्तराखण्ड सरकार का ब्राण्ड ’’उत्तरा फिश’’ का फीता काट कर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने बधाई देते हुये कहा कि समिति के सभी महिलाएं अच्छे कार्य कर अपनी आमदनी को बढ़ाये और अपने पैरो पर खड़े होकर और लोगों को भी रोजगार से जोड़े। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से स्थापित उत्तरा फिश के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होगें।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती काकुली सरकार बताया कि हमारे द्वारा फिश मोमों, फिश फिंगर, फिश बाउल, फिश भापा, झींगा मलाई करी, फिश कटलेट, फिश पकौड़ा, झींगा राईस, फिश बिस्कुट सहित विभिन्न फ्रोजन मत्स्य उत्पात तथा ताजा, स्वच्छ, पौष्टिक केमिकल फ्री मछली उपलब्ध करायी जाती है। उन्होने बताया कि फिश क्लोस्क के माध्यम से होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी।
इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सीबी पाण्डे, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक संजीव कुमार, अमित कुशवाहा, सोनू भण्डारी, रवि सरकार समिति की महिला सदस्य आदि उपस्थि थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
