रुद्रपुर में बने “प्रेस क्लब भवन” करीबन 12 साल से बंद पड़ा हुआ है। प्रेस क्लब भवन को खुलवाने की मांग को लेकर एवं उसकी देखरेख की जिम्मेदारी सूचना अधिकारी को देने की मांग को लेकर आज करीबन 30 से ज्यादा पत्रकार एकजुटता के साथ एक ही आवाज के साथ डीएम से मुलाकात किया।

रुद्रपुर। (वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, समाचार पत्र) प्रेस क्लब भवन करीबन 12 वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। रुद्रपुर में वर्षों से सफेद हाथी बने प्रेस क्लब भवन को खुलवाने के लिए पत्रकार मुखर हो गए हैं। करीबन 30 से ज्यादा पत्रकारो ने डीएम उदयराज सिंह से मुलाकात करके इसको लेकर ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने प्रेस क्लब भवन का संचालन सूचना अधिकारी या किसी सक्षम अधिकारी से कराने की मांग की। पत्रकारों ने साफ कहा की प्रेस क्लब का स्वामित्व यदि किसी एक संगठन को दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा,जरुरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जायेगा।
शुक्रवार को जिलाधिकारी उदयराज सिंह से मिले पत्रकारों ने कहा की एनडी तिवारी सरकार में रुद्रपुर में प्रेस क्लब भवन की स्वीकृति हुई थी। निर्माण के बाद इसका फायदा आज तक पत्रकारों को नहीं मिल सका है। करोड़ों रुपए से बने प्रेस क्लब भवन में ताले पड़े हुए हैं। किसी षड्यंत्र एवं पत्रकारों के एक जुड़ता ना होने के कारण के प्रेस क्लब भवन करीबन 12 साल से बंद पड़ा हुआ है जिस भवन को खुलवाने की मांग को लेकर आज 30 से ज्यादा पत्रकार एकत्र होकर जिला अधिकारी से मुलाकात किया। ज्ञापन देने वाले पत्रकारों ने साफ किया की ऐसे लोगों के मनसूबे पूरे नहीं होने दिए जायेंगे। प्रेस को सभी पत्रकारों के हित में किसी यूनियन को देने की जगह सूचना विभाग द्वारा संचालित कराया जाये। पत्रकारों ने प्रेस क्लब को लेकर पिछले समय से चल रहे विवाद और कारणों की भी विस्तार से जानकारी दी। पत्रकारों ने कहा कि प्रदेश के हर शहर में प्रेस क्लब भवन बना हुआ है,जहां सभी पत्रकार बैठकर अपनी खबरों के संचालक का काम करते हैं, लेकिन रुद्रपुर में कुछ स्वार्थी लोगों की बजह से गर्मी, सर्दी, बारिश में दौड़ने वाले मेहनत कस पत्रकारों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस दौरान अनुराग पाल, नरेन्द्र राठौर,पूरन रावत, सौरभ गंगवार, महेंद्र पोपली, मनीष कश्यप, शाहिद हुसैन, शाहिद खान, अरमान, संजीव गाउन, केपी गंगवार, आफताब खां, विपुल प्रजापति, ललित शर्मा, तापस विश्वास, अर्जुन कुमार महेश्वरी, राकेश अरोड़ा, एडवोकेट गुरूबाज सिंह, महेंद्र मौर्य, अमन सिंह, भूपेश छिम्वाल, रंजीत सम्पादक, सत्यजीत सरकार,संतू सिंह, विजय बत्रा, शुभोधुती कुमार मंडल, गोस्वामी, सलीम खान, भानू चुघ, गौपाल गौतम, गोपाल भारती, वंदना आर्य, बरीत सिंह, संजीव कुमार, राजकुमार शर्मा समेत आदि पत्रकार मौजूद थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
