रूद्रपुर। देश का 77वें स्वतन्त्रता दिवस जनपदभर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय कलेक्टेट में जिलाधिकारी श्री उदयराज सिंह ने ध्वजारेाहण किया तथा राष्ट्रगान के उपरान्त उपस्थित लोगों को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों को 77वें स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि हम जानते है कि जो वीर सपूत थे, जिन्होने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया है उन लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजली यही होगी कि जब हम लोग चाहे किसी भी वर्ग के हो किसी भी जाति किसी भी व्यवसाय से हो हमे अपने कत्र्वयों का निर्वाहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा व कुशलता से करना चाहिए। यही हमारे देश के लिए सबसे बड़ा व महत्वपूर्ण योगदान होगा।
आज का दिन वह दिन है जब हम उन विरांगनाओं, महानायकों को याद करते है जिन्होने स्वाधीनता के सपने को साकार करने के लिए अतुलनीय साहस, बलिदान का परिचय दिया। उन्होेने नागरिको से उन्नत राष्ट्र के निर्माण हेतु आपसी तालमेल के साथ पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होने कहा प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारो के साथ ही कर्तव्यो के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करना होगा ताकि राष्ट्र उन्नति की ओर तेजी से अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों ने देश की आजादी के लिये अपनी जान गंवाई तथा देशवासियों के सामने अपने जीवन मूल्य रखे है। उन्होने कहा कि हमें अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्वहन करने के साथ आने वाली पीढी के लिए भी सुनहरे भविष्य का निर्माण करना भी हमारा कर्वव्य है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण हरीश चन्द्र काण्डपाल, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डे, ओसी पूनम पंत, तहसीलदार पूजा शर्मा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी, सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
