
“हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा आयोजित की गई तिरंगा बाईक रैली।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृष्टिगत आज दिनांक 13/08/2023 को “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी उधमसिंहनगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तिरंगा बाईक रैली को पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से झंडा दिखाकर शुभारंभ किया गया।
तिरंगा झंडा रैली में पुलिस प्रशासन के अधिकारी/ सीएमओ यू डी एन/ रुद्रपुर सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारी व पुलिस के विभिन्न विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।
तिरंगा झंडा यात्रा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से मेन रोड रुद्रपुर से होते हुए डीडी चौक से गाबा चौक होते हुए इंद्रा चौक से गांधी पार्क में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय नागरिकों व जिलाधिकारी महोदय को सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
