रूद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला गंगा समिति की बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में नियमित कूड़ा उठान कर अलग-अलग निस्तारित करें। उन्होने नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि प्रतिबन्धित प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु निरंतर चैकिंग अभियान चलाना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्लास्टिक का किस प्रकार से निस्तारण किया जाता है उसकी पूरी जानकारी उपलब्ध कराये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत पंचायतों में किस प्रकार से कार्य किया जा रहा है उसकी पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। उन्होने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वन विभाग के अन्तर्गत जो भी पर्यटक स्थल है उसको चिन्हित कर कूड़ा निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण हेतु किस प्रकार से कार्य किया जा रहा है उसकी पूरी जानकारी डीएफओ को उपलब्ध कराये। उन्होने सभी नगर निकायों को निर्देश दिये कि कितना कूड़ा एकत्र कर रहे है, कितने हाउस होल्डर है, कितने घरो द्वारा गिला व सूखा कूड़ा अलग-अलग उपलब्ध कराया जा रहा है एवं प्लास्टिक वेस्ट किस होल्डर को दिया जा रहा है पूरी जानकारी उपलब्ध कराये।
बैठक में डीएफओ हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
