
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार दिनांक 06-08-2023 को थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस द्वारा ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों,घरेलु नौकरों का 06 टीमें बनाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जो दिन में 01 बजे से सायं 06 बजे कुल 06 घंटे तक चला। इस दौरान सत्यापन न किए जाने पर मकान मालिको के 17 चालान नगद संयोजन धनराशि 85,000/-रुपये, 46 चालान कोर्ट धनराशि 4,60000/- काटे गये। इसके अलावा किस क्षेत्र में रह रहे मकान मालिकों को अवगत कराया गया कि बार-बार उच्चाधिकारियों द्वारा जनपद में किरायेदारों के सत्यापन से संबंधित प्रख्यापित आदेश निर्देशों के बावजूद अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया जा रहा है। भविष्य में भी समय-समय पर अभियान चलाया जाएगा।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
