रुद्रपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए अग्निशमन यंत्रो, अलार्म व सीसी टीवी कैमरों को भी चैक किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सही रखने तथा झाड़ियों का कटान कराने के निर्देश दिये। उन्होंने परिसर में दीवार निर्माण हेतु आवंटित धनराशि, कार्यदायी संस्था लोनिवि को ट्रान्सफर की गई धनराशि आदि के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड मस्तूदास, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, तहसीलदार पूजा शर्मा, बीजेपी जिलामंत्री गजेन्द्र प्रजापति, कॉन्ग्रेस प्रतिनिधि सुनील आर्य सहित ड्यूटी प्रभारी आदि उपस्थित थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
