
उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव जो स्व0 रामप्रसाद बहुगणा स्मृति पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष भी हैं को भेजे पत्र में त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने पच्चीस मार्च को भेजे अपने पत्र का स्मरण कराते हुए कहा है कि समय रहते यह बैठक आयोजित न किये जाने से उक्त पुरस्कार हेतु पात्र पत्रकारों का चयन नहीं हो पाया। जिस कारण 30 मई, 2023 को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा यह राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरित नहीं किये जा सके। उनके द्वारा कहा गया है कि शासन द्वारा सम्यक विचारोपरांत स्व0 रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति पुरस्कार चयन समिति के लिए पत्रकार नवीन थलेड़ी, अनुपम त्रिवेदी और उन्हें जून/जुलाई, 2022 में गैर सरकारी सदस्य के रूप में तीन वर्ष के लिए मनोनीत किया गया था। किन्तु वर्षभर में समिति की एक भी बैठक आयोजित नहीं की गई है।
श्री भट्ट ने मुख्य सचिव समिति के अध्यक्ष को अनुस्मारक के माध्यम से पत्रकारों के हित में प्राप्त आवेदनों पर उचित कार्यवाही और लंबित कार्यों के निस्तारण हेतु यथाशीघ्र स्व0 रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति पुरस्कार चयन समिति की बैठक आयोजित करने की मांग की है। पत्र की प्रति समिति के सदस्य महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड को भी भेजी गयी है।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
