दिनेशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने दुलाल चक्रवर्ती एवं दिवेन्दु राय महामंत्री बने
दिनेशपुर। नगर के नगर पंचायत परिसर में रजिस्ट्रेशन दिनेशपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें लगातार तीसरी बार दुलाल चक्रवर्ती को प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में मौजूद सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष और सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब के संरक्षक सरोज मंडल ने की। इस दौरान उन्होंने पिछले कार्यकाल का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रस्तुत विवरण पर संतोष व्यक्त करते हुए पारदर्शिता और संगठनात्मक मजबूती की सराहना की।
चुनाव प्रक्रिया के संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिए गदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोड़ा, मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश पाल तथा संरक्षक सरोज मंडल मौजूद रहे। सभी पदों पर आपसी सहमति और सर्वसम्मति से चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में दुलाल चक्रवर्ती को अध्यक्ष, दिवेन्दु राय को महामंत्री, अमित सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मृत्युंजय सरकार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा लाल बहादुर राय उर्फ एलवी राय को उपाध्यक्ष, नैनी बढ़ई को उपसचिव, केशव कुमार को संगठन मंत्री, प्रकाश अधिकारी को ऑडिटर, कालीपद विश्वास को प्रचार मंत्री, तथा विपिन बहुगुणा को सदस्य बनाया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। तीसरे कार्यकाल में भी सरोज मंडल को सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुलाल चक्रवर्ती ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के सम्मान और हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस मौके पर रुद्रपुर से अतिथि के रूप में अजय जोशी हिंदुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ, राजीव चावला जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऊधम सिंह नगर तथा रुद्रपुर पहाड़ टीवी एवं जनतंत्र टीवी चैनल के ब्यूरो चीफ सत्यजीत सरकार एवं उनके सहयोगी गोपी सरकार एवं ‘वर्ल्ड मीडिया न्यूज़’ ‘फ्यूचर टीवी’ समाचार पत्र के संपादक शुभोधुती कुमार मंडल ने दिनेशपुर प्रेस क्लब टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक - वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक - फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय - वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर - 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर - 05944-353901
शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901