वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड आयोजित
➡️ अनुशासन एवं शारीरिक फिटनेस पर दिया गया विशेष जोर*
➡️ एसएसपी ने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर बढ़ाया मनोबल*
➡️ ड्रिल, स्क्वाड ड्रिल एवं शस्त्राभ्यास के माध्यम से परखी गई जवानों की मुस्तैदी
आज दिनांक 27/02/2026 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।
➡️ परेड का सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड में सम्मिलित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का बारीकी से परीक्षण किया गया। *एसएसपी ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं परेड ग्राउंड में उनके साथ दौड़ लगाई, जिससे पुलिस बल में जोश एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
➡️ इसके उपरांत जवानों को ड्रिल एवं स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया। साथ ही शस्त्राभ्यास भी संपन्न कराया गया, जिसमें शस्त्र संचालन की दक्षता एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारी को परखा गया।
➡️ परेड समाप्ति के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण भी किया गया। बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नियमित साप्ताहिक परेड से पुलिस बल में अनुशासन, फिटनेस एवं कर्तव्यनिष्ठा सुदृढ़ होती है, जो जनपद में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
