कार्यालय में पदाधिकारियों ने दिया सम्मान पत्र
रुद्रपुर। मीडिया संदेश के संपादक वरिष्ठ पत्रकार रंजीत कुमार ने भाईचारा एकता मंच के कार्यालय पहुंचकर संगठन की सदस्यता ली। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मान पत्र देकर संगठन में शामिल कराया। इस मौके पर रंजीत ने कहा कि वह भाईचारा एकता मंच के कार्यों से प्रभावित हैं और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे तथा अपनी खबरों के माध्यम से भी भाईचारा एकता मंच का प्रचार प्रसार कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे इस मौके पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ,प्रदेश महामंत्री मुमताज अहमद ,रेनू जुनेजा, जिला अध्यक्ष ताप्ती राय, अनीता, सीमा आदि मौजूद थे

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
