वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार श्री केशव शुक्ला को मिला पत्रकार भूषण सम्मान
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई ने दिया सम्मान
बिलासपुर। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत” द्वारा बिलासपुर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार,लेखक, उपन्यासकार, साहित्यकार श्री केशव शुक्ला को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए संगठन के शीर्ष सम्मान “पत्रकार भूषण सम्मान”से सम्मानित किया गया।
बिलासपुर के स्थानीय साँई आनन्दम के सभागार में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार श्री केशव शुक्ला को संगठन द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा दिया गया। श्रीमती शशि दीप मुंबई ने साहित्यकार श्री केशव शुक्ला को शाल ,श्रीफल,सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट की और से देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार श्री केशव शुक्ला की सद्य: प्रकाशित काव्य संग्रह “माँ अरपा” का विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के मुख्य आतिथ्य, डाॅ अशोक पाण्डेय निर्देशक द्रोण शिक्षण संस्थान संकरी की अध्यक्षता, श्रीमती शशिदीप मुंबई, डाॅ अनिता सिंह एवं वरिष्ठ कवि विजय तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर के डाॅ विनय कुमार पाठक, डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे,डाॅ विवेक तिवारी, डाॅ बजरंगबली शर्मा, शीतल प्रसाद पाटनवार, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव , राजेश सोनार, सरस्वती सोनी, राम निहोरा राजपूत, रेणु वाजपेयी नलिनी, डाॅ अनिता सिंह एवं अन्य साहित्यकारों साक्षी बने।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ संगीता बनाफर ने और आभार प्रदर्शन श्री शिव मंगल शुक्ला ने किया । इस अवसर पर साहित्यकार एवं परिवारजन उपस्थित थे।

शुभोधुती कुमार मंडल, संपादक – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, संपादक – फ्यूचर टी.वी., समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, न्यूज़ वेबसाइट,
(वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित)
कार्यालय – वर्ल्ड मीडिया न्यूज़, शिव मंदिर रोड, आवास विकास, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड, फोन नंबर – 05944-242111, 245999, फोन फैक्स नंबर – 05944-353901
